सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: सांबा में बीएसएफ की टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
नशा तस्करी व हथियारों की डील होने की सूचना पर कार्रवाई के लिए रात में पहुंचे थे जवान
Trending Videos

दोनों घायल अधिकारी एम्स में भर्ती, एक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा जिले में ड्रग तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के अधिकारियों को ही निशाना बना लिया। सपवाल क्षेत्र में नशीले पदार्थों व हथियारों की डील होने की सूचना आधार पर पड़ताल करने पहुंचे बीएसएफ के दो जांबाज अधिकारियों पर गुज्जर समुदाय के युवकों के एक समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों अधिकारी लहूलुहान हो गए हैं। उन्हें एम्स विजयपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ की राजोरी जिले में सुंदरबनी स्थित जी ब्रांच (इंटेलिजेंस विंग) को पुख्ता जानकारी मिली थी कि 29 मार्च की रात विजयपुर के रख बरोटियां स्थित गुज्जर बस्ती में कुछ बड़े नशा तस्कर नशीले पदार्थों और हथियारों की बड़ी डील करने वाले हैं। ये डील एम्स विजयपुर के पास स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के पास डील होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के सात जवानों की टीम ने रात करीब 9:30 बजे इलाके की घेराबंदी और रेकी शुरू की। ग्राउंड इंटेलिजेंस जुटाने के लिए टीम में शामिल इंस्पेक्टर (जी) इम्तियाज अहमद और एसआई (जी) धर्मेंद्र सिंह जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से गुज्जर बस्ती की ओर बढ़े। बाकी जवान पीछे थे। इसी बीच 10-15 युवकों के समूह ने अचानक हमला और पथराव कर दिया। बाकी जवान जब तक पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। हमले में दोनों अधिकारी घायल हो गए। उन्हें एम्स विजयपुर ले जाया गया। एसआई धर्मेंद्र को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इम्तियाज अहमद को भी सिर में चोट लगी है।
--------
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
घटना की गंभीरता को देखते हुए सांबा पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया और एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हुसैन (23 है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का रहने वाला है और फिलहाल सांबा में बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रह रहा है।
--------
सीमा से महज सात किमी दूर वारदात
यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर हुई है। ये क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। सांबा पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि क्या इस हमले के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क या सीमा पार के कनेक्शन का हाथ तो नहीं है।
--------

घटनास्थल से जुटाए गए खून के नमूने
सोमवार सुबह फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। टीम ने हमले वाली जगह से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed