{"_id":"6a8caba8fda3022a53043186","slug":"cyber-suraksha-news-jammu-news-c-201-1-knt1009-135577-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और निजी डेटा की सुरक्षा के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और निजी डेटा की सुरक्षा के बताए तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जीडीसी कठुआ में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्यख्यान बीकॉम और बीबीए विभागों की ओर से साइबर सिक्योरिटी स्टे सेफ इन डिजिटल वर्ल्ड विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूथ एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसका समन्वय बीकॉम और बीबीए विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. पिंकी, प्रो. चरणदीप हांडा, सीए (डॉ.) राहुल गुप्ता, प्रो. मनीषा, डॉ. मीनाक्षी नरगोत्रा, डॉ. तेजेश्वर सिंह, लेक्चरर अजय शर्मा और लेक्चरर रोहित शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर अमित शर्मा बतौर वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, साइबर खतरों, निजी डेटा की सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपायों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने का आह्वान किया।