फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to reduce electricity rates

Jammu News: बिजली की बढ़ी दरों से उद्योग-कारोबार पर बढ़ेगा बोझ

विज्ञापन
Demand to reduce electricity rates
चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता
- चैंबर की मुख्यमंत्री से दरों में बढ़ोतरी पर फिर विचार की मांग
विज्ञापन

जम्मू। बिजली की बढ़ी दरों से प्रदेश के उद्योगों और कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जम्मू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि महंगी बिजली से उत्पादन लागत बढ़ेगी, जबकि यहां के उद्योग पहले ही दूसरे राज्यों से कच्चा माल मंगाने और तैयार सामान बाहर भेजने का खर्च उठा रहे हैं। ऐसे में आने-जाने के भाड़े के साथ बिजली की बढ़ी लागत उद्योगों की परेशानी और बढ़ाएगी।

गुप्ता ने दावा किया कि करीब 80 फीसदी उद्योग पहले ही अनुकूल माहौल और पर्याप्त सरकारी मदद नहीं मिलने के कारण बंद हो चुके हैं। बिजली की दरें बढ़ने से बचे हुए उद्योगों पर भी बंद होने का खतरा बढ़ सकता है। इसका असर होटल, दुकानों और पर्यटन से जुड़े कारोबार पर भी पड़ेगा। जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति बनाने और उद्योगों की लागत कम करने की मांग करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से बिजली की दरों में बढ़ोतरी के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed