{"_id":"6a8f583be81218b6c30107f6","slug":"flyover-accident-jammu-news-c-10-jmu1041-997286-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, केंद्र से आई टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, केंद्र से आई टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन सदस्यीय टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा, शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को माना जिम्मेदार
-मंत्रालय कर रहा निगरानी, केंद्रीय मंत्री गडकरी से साझा हो रहे इनपुट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे हादसे पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने जांच बिठा दी है। मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को जम्मू पहुंची और सांबा के जख में साक्ष्य जुटाए। टीम ने लॉन्चिंग गैंट्री से संबंधित तकनीकी-यांत्रिक विफलता के पहलुओं का निरीक्षण किया। संबंधित डिजाइन विवरणों और कार्य संचालन के क्रम की भी जांच की।
शुरुआती जांच में लॉन्चिंग प्रक्रिया में आई तकनीकी खराबी को हादसे के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। मंत्रालय हादसे की निगरानी कर रहा है। उच्च स्तर पर इसके इनपुट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ भी साझा किए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार को जख के राया मोड़ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर में लॉन्चिंग मशीन के माध्यम से स्पैन लगाए जाने के दौरान हुआ था। स्पैन का एक हिस्सा मशीन से फिसलकर मजदूर पर गिर गया। मजदूर की मौत हो गई थी।
टीम ने सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और रिपोर्ट मंत्रालय में सौंपेगी। भविष्य में कोई बड़ा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए फैसला इस रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में होगा। सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे की जानकारी एनएचएआई ने सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी और मंत्रालय ने गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- --
प्रथम दृष्टया में लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान आई तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। सटीक कारण निर्धारित करने व आवश्यक सुधारात्मक और निवारक उपायों की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जानकारी सड़क परिवहन मंत्रालय को दी गई है। पीड़ित के परिवार को उपयुक्त मुआवजा प्रदान किया गया है व कंपनी ने निकटतम परिजन को रोजगार भी दिया है।
-आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई