तवी नदी का बढ़ा जलस्तर: जम्मू-राजोरी में सेना और एसडीआरएफ ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू और राजोरी में भारी बारिश के बाद उफनती नदियों में फंसे 14 लोगों को पुलिस, सेना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सफलतापूर्वक सुरक्षित बचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और राजोरी जिलों में भारी बारिश के बाद उफनती नदियों और नालों में फंसे कम से कम 14 लोगों को रविवार को पुलिस, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जम्मू में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तवी नदी में फंसे तीन युवकों का कई घंटों तक चले अभियान के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीरखो मंदिर के पास तवी नदी में नहाने गए तीन युवक अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए थे। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और उन्हें सुरक्षित निकालकर उनके परिवारों को सौंप दिया।
रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान जम्मू शहर के रणदीप सिंह और मुनीश शर्मा तथा बिहार निवासी उनके दोस्त विकास कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और अगले कुछ दिनों तक जलस्तर में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए तवी नदी और अन्य जल स्रोतों के किनारों से दूर रहें।
वहीं, राजोरी जिले में भी सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने कई बचाव अभियान चलाए। धांगरी नदी में फंसे दो युवकों और थन्नामंडी क्षेत्र में फंसे नौ अन्य लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
राजोरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा, एसएसपी गौरव सिकरवार और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बचाव अभियान की निगरानी की। अधिकारियों के मुताबिक, फ्लैश फ्लड की स्थिति के बीच सेना की व्हाइट नाइट कोर, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों की जान बचाई।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि चूरुंग गांव के पास बाढ़ से घिरे नाले में फंसे नौ लोगों, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे, और धांगरी के पास नौशेरा तवी नदी में एक टापू पर फंसे दो युवकों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और तेज बहाव के बावजूद बचाव दलों की तत्परता और आपसी तालमेल से सभी लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.