{"_id":"69c6f1ce93174908b60b4f27","slug":"health-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111586-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रामा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रामा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। घगवाल के ट्रामा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, मेडिसन के डॉक्टर ही नहीं हैं। घगवाल और राजपुरा तहसील के लोग इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। डॉक्टर नहीं होने से उन्हें सांबा या हीरानगर जाना पड़ता है।
स्थानीय निवासी रामपाल शर्मा, पूर्व सरपंच कुलभूषण सिंंह, पूर्व सरपंच विनय शर्मा, यशपाल के अनुसार ट्रामा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को दूरदराज क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इसी अस्पताल पर निर्भर है।
हाईवे पर हादसे होने पर इसी अस्पताल में ही घायल को लाना पड़ता है। लाेगों ने मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति की जाए ताकि स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ट्रामा अस्पताल में एक माह में पांच हजार से अधिक ओपीडी रहती है। ऐसे में डॉक्टरों की कमी से मरीज बेहाल हो रहे हैं।
Trending Videos