सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high level delegations in lead of yashwant sinha reached srinagar

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा की अगुवाई में फिर श्रीनगर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 11 Dec 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
high level delegations in lead of yashwant sinha reached srinagar
यशवंत सिन्हा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल आज श्रीनगर पहुंचा। यह उनका घाटी का दूसरा दौरा है। इससे पूर्व यशवंत की ही अगुवाई में अक्टूबर में प्रतिनिधिमंडल ने घाटी का दौरा किया था।

Trending Videos


उस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर में अशांति और हिंसा के दौर को समाप्त करने अथवा कश्मीर मसले के हल को लेकर विभिन्न दलों सहित अलगाववादी नेताओं से भी मुलाकात कर चर्चा थी।जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में यशवंत सिन्हा, पत्रकार भारत भूषण और सेंटर फॉर डायलाग एंड रिकिन्सलीएशन की अध्यक्ष सुशोभा बर्वे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वजाहत हबीबुल्ला रविवार को पहुंचेंगे। दो अन्य सदस्यों में रिटायर्ड एयर वाईस एयर मार्शल कपिल काक और सीनियर कांग्रेस लीडर मनीष तिवारी शामिल हैं। वे भी एक-दो दिन में पहुंचेंगे। 

हुर्रियत नेता से एक घंटे चली मुलाकात

high level delegations in lead of yashwant sinha reached srinagar
यशवंत सिन्हा - फोटो : File Photo

बताया जा रहा है कि इस बार प्रतिनिधिमंडल मध्य, दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर की आम जनता से मुलाकात कर सुझाव लेगा। शनिवार को श्रीनगर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हुर्रियत नेता आगाह सईद हसन के बडगाम स्थित घर पहुंचे। यहां उनकी बंद कमरे में करीब एक घंटे तक मीटिंग चली।

इसमें कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। हुर्रियत नेता ने बताया कि उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के साथ एक अच्छे माहौल में बैठक की। इसमें उन्होंने बातचीत की प्रक्रिया पर जोर दिया। कहा कि भारत-पाक को सभी राज्य के हित धारकों को एक मंच पर लेकर बातचीत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed