{"_id":"67936d73a4c13606f503d765","slug":"j-k-satpal-sharma-will-lead-jammu-and-kashmir-bjp-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नेतृत्व करेंगे सतपाल शर्मा; कहा- 'पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नेतृत्व करेंगे सतपाल शर्मा; कहा- 'पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे'
Fri, 24 Jan 2025 04:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:07 PM IST
सार
सतपाल शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है और वह इस पद पर अपना दूसरा कार्यकाल संभालेंगे।
विज्ञापन
bjp flag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा को जम्मू और कश्मीर भाजपा यूनिट का अध्यक्ष सर्वसम्मति चुना गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी संजय भाटिया ने शर्मा के सर्वसम्मति चुने जाने की घोषणा की। शर्मा ने बुधवार को भाजपा के संगठन पर्व के तहत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे और वह अकेले उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शर्मा का स्वागत किया। शर्मा ने कहा मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं और हम सब मिलकर इसे और मजबूत बना सकते हैं। शर्मा ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें।
विज्ञापन