{"_id":"69e136bea003bdcef4011b59","slug":"jammu-dancing-student-fell-from-the-moving-bus-the-door-opened-suddenly-died-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: महिला कॉलेज का दल मनाने जा रहा था पिकनिक, चलती बस का दरवाजा खुलते ही नीचे गिरी डांस करती छात्रा; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: महिला कॉलेज का दल मनाने जा रहा था पिकनिक, चलती बस का दरवाजा खुलते ही नीचे गिरी डांस करती छात्रा; मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसा उस वक्त हुआ जब अंजलि कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ पिकनिक मनाने पटनीटॉप जा रही थी। पिकनिक की खुशी में वह डांस कर रही थी कि यह हादसा हो गया।
demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चलती निजी बस का ऑटोमेटिक दरवाजा अचानक खुलने से राजकीय महिला कॉलेज गांधीनगर की छात्रा अंजलि चौधरी (19) की गिरकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अंजलि कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ पिकनिक मनाने पटनीटॉप जा रही थी। पिकनिक की खुशी में वह डांस कर रही थी कि यह हादसा हो गया।
Trending Videos
राजकीय महिला कॉलेज से वीरवार सुबह छात्राओं को लेकर निजी बस पिकनिक के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि छात्राएं पिकनिक की खुशी में डांस कर रही थीं। इन्हीं में बीएससी चौथे सेमेस्टर की छात्रा मीरां साहिब के खरिया की रहने वाली अंजलि चौधरी भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक उधमपुर पार कर खैरी और शारदा माता मंदिर के बीच बस पहुंची ही थी कि मोड़ पर बस बस का ऑटोमेटिक दरवाजा खुल गया। इससे अंजलि का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे हाईवे पर जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। अंजलि को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया जहां करीब दो घंटे तक चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। बस का ऑटोमेटिक दरवाजा कैसे खुला, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
बुझ गया घर का चिराग
खरिया निवासी नरेश चौधरी की अंजलि इकलौती संतान थी। अपनी लाडली को परिवार के खुशी-खुशी पिकनिक के लिए विदा करने के कुछ घंटों में ही उसकी मौत की खबर आई।
