फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Apni Party process to form an alliance with like minded parties possible alliance with DPAP

लोकसभा चुनाव: समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की तलाश में अपनी पार्टी, आजाद को मिल सकता है साथ

Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है। हाल ही में हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक पर इस सहमति बनी है। 

विज्ञापन
jammu kashmir Apni Party process to form an alliance with like minded parties possible alliance with DPAP
अल्ताफ बुखारी और गुलाम नबी आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की श्रीनगर मुख्यालय में एक बैठक हुई। इसमें नेताओं ने राजनीतिक सहित संसदीय क्षेत्रों से आए फीडबैक पर गहन चर्चा की। साथ ही समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी को अधिकृत किया। 

विज्ञापन


जारी बयान में नेताओं ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा कर चुनावी रणनीति तैयार की। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में दृष्टिकोण और विचार साझा किए। 
विज्ञापन


बैठक को लेकर मंगलवार को अपनी पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर ने कहा कि सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की बैठक फैसला किया है कि वह समान विचारधारा वाले दलों से संपर्क करेंगे। बातचीत का माहौल बनेगा और बहुत जल्द हम गठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे। अभी हम सभी से संपर्क किया जा रहा है। इसे एक सप्ताह में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अपनी पार्टी गुलाम नबी आजादी की पार्टी डीपीएपी के साथ गठबंधन बना सकती है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन अगर यह गठबंधन बनता है तो जम्मू में भाजपा और कश्मीर में नेकां और पीडीपी टक्कर मिलेगी। उधर, नेकां ने कश्मीर में तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के उतारने का एलान किया हुआ है। पीडीपी ने इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत के बाद उम्मीदवारों की घोषणा पर फैसला लेने की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed