{"_id":"5ff557a88ebc3e2e5362066b","slug":"jammu-kashmir-in-many-districts-heavy-snowfall-in-anantnag-few-house-collapse-all-flights-cancelled-from-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन बर्फबारी से देश-दुनिया से कटा जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द, उड़ी में तीन मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन बर्फबारी से देश-दुनिया से कटा जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द, उड़ी में तीन मकान ढहे
Wed, 06 Jan 2021 12:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज आफत लेकर आया है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतर गया है। चौथे दिन भी घाटी देश दुनिया से कटी हुई है। श्रीनगर जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द की गई हैं। रनवे पर बर्फ जमने से फिसलन हो गई है।
मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने 22 परिवारों को निकाला
कुलगाम के मरीसल नाला कुंड में हिमस्खलन की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने यहां से 22 परिवारों को निकालकर सरकारी स्कूल में रहने का इंतजाम करा दिया है, ताकि उन्हें कोई पेरशानी न हो।
विज्ञापन
उड़ी में तीन मकान ढहे
वहीं कश्मीर के उड़ी में भारी बर्फबारी से तीन मकान ढह गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की बात सामने नहीं आई है। घाटी के आधे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण बिजली गुल है।
रामबन-बनिहाल के बीच कई हिस्सों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रदेश के अन्य कई जिलों में दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जिला राजोरी और पुंछ को जोड़ने वाला मुगल रोड (कश्मीर) पहले से ही बंद है। पुंछ में बारिश के बीच एक कार पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए।

#WATCH | Residents go about their daily lives, as a thick blanket of snow covers Srinagar, in Jammu and Kashmir, after a heavy spell of snowfall pic.twitter.com/FJzMKeX3T2
— ANI (@ANI) January 6, 2021
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में ही कई हिस्सों में 1-2 फुट बर्फ गिरने से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और श्रमिकों को लगाया गया है। शनिवार से लगातार बर्फबारी हो रही है। शहर के ही आधे इलाकों में बिजली सप्लाई ठप है। बिजली के तारों पर बर्फ गिरने से कई जगह तार टूट गए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से मरम्मत कार्यों में बाधा आ रही है।
जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इतनी बर्फ हटने में कई दिन लग सकते हैं। जिला पुंछ के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर के समरोली सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात बंद रहा।
जिला राजोरी, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, कठुआ के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिला जम्मू में दूसरे दिन भी रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई है।
11वीं की परीक्षाएं स्थगित
खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर संभाग में 6 जनवरी को होने वाली 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
बर्फबारी ----
जिला किश्तवाड़-
मढ़वा 20 इंच
वाड़वान 36 इंच
मछैल 2 इंच
इश्तियारी 3 इंच
बटकूट 8 इंच
जिला कुलगाम
अहरबल 40-46 इंच
डीके मार्ग 40-46 इंच
कुंड 40-48 इंच
डीएच पोरा 40-42 इंच
कुलगाम 28-36 इंच
लमेर 38-42 इंच
टंगमर्ग 8-10इंच
गुलमर्ग 12 इंच
जिला गांदरबल
सोनामर्ग 3 इंच
कंगन 3 इंच
गुंड 2 इंच
गांदरबल 2 इंच
जिला बडगाम
चरारे शरीफ 24 इंच
छदोरा 10 इंच
पखेरपोरा 30 इंच
खान साहिब 24 इंच
बडगाम 6 इंच
मगाम 5 इंच
बांदीपोरा 2 इंच
सुंबल 2 -3 इंच
हाजिन 2 इंच
अनंतनाग टाउन 14 इंच
बिजबिहाड़ा 13 इंच
मट्टन 12 इंच
जिला कुलगाम 24 से 30 इंच
बर्फबारी के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया
दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिला के खलेर बेल्ट में भारी बर्फबारी और रास्ते बंद हो जाने के कारण अस्पताल जा रही एक गर्भवती ने रास्ते में ही स्ट्रेचर पर स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जराकान गांव, खलेर निवासी अख्तर जान पत्नी पापा पोसवाल को स्थानीय लोग अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण उसने उप जिला अस्पताल खलेर से दस किलोमीटर पहले रास्ते में स्ट्रेचर पर बच्चे को जन्म दिया। भारी बर्फबारी के कारण गुज्जर बक्करवाल समुदाय को अधिक प्रभावित होना पड़ रहा है।
फंसे लोगों के लिए देवदूत बने पुलिस कर्मी
भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में फंसे यात्रियों के लिए बांदीपोरा और अवंतीपोरा पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने फंसे यात्रियों को मदद पहुंचाकर वाहनों को निकाला। अवंतीपोरा पुलिस ने लेथपोरा, खेड़ू, त्राल अवंतीपोरा और पांपोर क्षेत्र में विशेष मदद अभियान चलाया। पुलिस वाहन में अवंतिपोरा से एक गर्भवती महिला को उपजिला अस्पताल पांपोर शिफ्ट किया गया। इसी तरह डडसारा क्षेत्र से भी एक गर्भवती को द्रंबुल त्राल से उपजिला अस्पताल त्राल पहुंचाया गया।