{"_id":"69810abe4a31569ea608c9d1","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102136-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों को सहायता राशि और योजनाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों को सहायता राशि और योजनाओं का इंतजार
विज्ञापन
खौड़ में बैठक के दौरान वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवार।
- फोटो : jyodian news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों की ओर से आयोजित बैठक ने समाज में एक नई उम्मीद की किरण जगाई। इस बैठक की अध्यक्षता वेस्ट पाक रिफ्यूजी परिवारों के तहसील प्रधान शमशेर सिंह मन्हास ने की।
उन्होंने बैठक में उपस्थित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लंबे समय से सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि और अन्य योजनाओं का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमारा धैर्य और प्रयास लगातार जारी है। शमशेर सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ परिवारों ने अपनी फाइलें समय पर जमा करवा दी है। अब केवल सरकार की तरफ से सकारात्मक कार्रवाई का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन न केवल हमारी आजीविका के लिए है, बल्कि यह न्याय और समान अधिकार की लड़ाई भी है। परिवारों ने कहा कि हमारी चौथी पीढ़ी बर्बाद हो रही है हमारे बच्चों को रोजगार देने की तरफ ध्यान दिया जाए।
बैठक में उपस्थित परिवारों ने भी अपनी समस्याओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें मालिकाना हक या किसान निधि योजना के तहत मिलने वाले लाभ नहीं मिले हैं, लेकिन सभी परिवार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने अधिकारों के लिए प्रयासरत हैं। विशेष रूप से शमशेर सिंह ने इस मौके पर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल न्याय और सही सुविधा प्राप्त करना है। हमें विश्वास है कि हमारी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और हमारे परिवारों को उनके अधिकारों का लाभ मिलेगा। हम निरंतर सहयोग और जागरूकता के माध्यम से समाधान की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इस बैठक ने वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी समुदाय में एकजुटता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत किया है। स्थानीय प्रशासन से भी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस लंबित मुद्दे का समाधान होगा और परिवारों को उनकी कानूनी और सरकारी सहायता मिलेगी।
इस मौके पर जनकार सिंह, तीर्थ सिंह, राम सिंह, जनक सिंह, रिटायर्ड सुबेदार मेजर सूरज सिंह, मंगा राम, चूड़ सिंह, चैन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos