सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: खौड़ और अखनूर में बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही है घरेलू गैस

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ और अखनूर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर बुक किए हुए 10-15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए ठा. पूरन सिंह मन्हास संयोजक जम्मू-कश्मीर, अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने सरकार और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
Trending Videos

मनहास ने सरकार से आग्रह किया कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति को नियमित और सुचारु बनाया जाए, ताकि हर घर तक समय पर सिलिंडर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि गैस जैसी बुनियादी सुविधा में इस तरह की देरी आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो। 10-15 दिन की देरी को उन्होंने बेहद चिंताजनक बताया और इसमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और गैस की आपूर्ति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed