{"_id":"69bc64c50be0d2ed8408ace6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111469-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के दियानी गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। 10 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी गईं। कार्यक्रम में रामगढ़ के विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मन्याल ने कहा कि कौशल आधारित योजनाएं महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस प्रकार की पहलों का पूरा लाभ उठाएं ताकि स्थायी रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर सृजित हो सकें।
कार्यक्रम नेशन्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए 10 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। आयोजकों ने कहा, संस्था महिलाओं के सशक्तीकरण और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Trending Videos