सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 10 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें, आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
सांबा। जिले के दियानी गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। 10 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटी गईं। कार्यक्रम में रामगढ़ के विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक भी किया।
Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मन्याल ने कहा कि कौशल आधारित योजनाएं महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस प्रकार की पहलों का पूरा लाभ उठाएं ताकि स्थायी रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर सृजित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम नेशन्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए 10 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। आयोजकों ने कहा, संस्था महिलाओं के सशक्तीकरण और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed