फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu police, NDRF rescue youths stranded in Tawi River Jammu

Jammu: उफनती तवी के बीच फंसे युवक, दो घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Sun, 19 Jul 2026 05:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 19 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

जम्मू में तवी नदी के बीच फंसे तीन युवकों को पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दो से तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन
Jammu police, NDRF rescue youths stranded in Tawi River Jammu
खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू में तवी नदी के बीच फंसे कुछ युवकों को जम्मू पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने रविवार को सुरक्षित बचा लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने युवकों के नदी के बीच फंसे होने की सूचना प्रशासन को दी थी। इसके बाद पुलिस और आपदा राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

दो से तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिस अधिकारी विक्रम भाऊ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब दो से तीन घंटे तक अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा में मोनसून आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू
वहीं, जम्मू-कश्मीर में जारी मानसूनी परिस्थितियों और भारी बारिश, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोध जैसी संभावित आपदाओं को देखते हुए कटरा प्रशासन ने मोनसून डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कटड़ा  के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पीयूष धोतरा (जेकेएएस) के आदेश के अनुसार, यह कंट्रोल रूम तहसीलदार कटरा जितेंद्र सिंह की निगरानी में काम करेगा। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय रखा जाएगा।

24 घंटे स्थिति पर नजर रखेगा कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम 24 घंटे मानसून की स्थिति पर नजर रखेगा। यहां भारी बारिश, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, संपत्ति को नुकसान, सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दर्ज की जाएगी और तत्काल कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन

बारिश से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए लोग कटरा मोनसून कंट्रोल रूम के नंबर 01991-295681 पर संपर्क कर सकते हैं।

खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
प्रतिकूल मौसम और त्रिकुटा पहाड़ियों में खराब हालात को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को भी एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed