सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu shows united and enthusiastic protest against drugs

Jammu: नशे के खिलाफ एकजुट हुआ जम्मू, एमए स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे के साथ निकली नशा मुक्ति पदयात्रा

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 11 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू के एमए स्टेडियम में 100 दिन के नशा मुक्ति महाभियान के तहत विशाल जनभागीदारी के साथ पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों ने तिरंगे के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और नशे के खिलाफ सामूहिक एकजुटता का संदेश दिया।

Jammu shows united and enthusiastic protest against drugs
नशे के खिलाफ एकजुट और जोश से भरा दिखा जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशे के खिलाफ पूरा जम्मू एकजुट है। यह जोश इस बुराई के खिलाफ 100 दिन के महाभियान में शनिवार को जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंचे लोगों में दिखा। हाथों में तिरंगे लेकर युवाओं, बुजुर्गों सहित छात्रों ने नशामुक्त महाभियान में भागीदारी दर्ज कराई। वे बिक्रम चौक व पुराने शहर की ओर से होते हुए भारत माता के जयघोष लगाते हुए पहुंचे। युवाओं ने नशे को जड़ से खत्म करने की सरकार की पहल को सराहा।

Trending Videos


सुबह नौ बजे से एमए स्टेडियम में लोगों व स्कूल छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस प्रशासन ने अभियान को लेकर शहर का यातायात कई जगह डायवर्ट किया था। बिक्रम चौक से स्टेडियम तक एक तरफ लेन को बंद किया गया। इसके बाद लोग पैदल ही तवी ब्रिज से स्टेडियम तक पहुंचे। वाहनों को रोके जाने के बाद लोगों को पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। नशे के खिलाफ लोगों की भीड़ स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर पुल के नीने खड़ा मिली। ऐसा लगा कि मानो आज जम्मू ने नशे के खिलाफ लड़ाई का मन बना लिया है। वह दिन दूर नहीं जब नशे की गिरफ्त से छूटेंगे और नई ऊर्जा के साथ समाज में कदमताल मिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए स्टेडियम के अंदर भी एक भारत,श्रेष्ठ भारत की झलक
नशे के खिलाफ सर्वाधिक पीड़ित होकर सामने आ रहे जम्मू कश्मीर के युवा खासकर जम्मू के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में स्कूलों,कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं,सामाजिक संगठनों, राजनीतिक संगठनों, महिला संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने इस महाभियान में पूरे उत्साह के बीच आहुति डाली। वंदेमातरम व राष्ट्रगान के बीच उठी स्वर लहरियों ने माहौल में एकता व दृढता का संदेश दिया तो हर युवा की मुठ्ठी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा के बीच बंद दिखी।

सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक यातायात बेपटरी
एमए स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के आगाज के बाद शुरू हुई पैदल यात्रा निर्धारित रूटों एमए स्टेडियम से डोगरा चौक, भगत सिंह चौक, जेपी चौक, विवेकानंद चौक, रघुनाथ मंदिर,सिटी चौक, शालामार और रणबीरेश्वर मंदिर होते हहुए परेड ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। स्टेडियम से बाहर जनसमूह तिरंगे के साथ पैदल शत्रा के लिए निकला तो सबसे आगे खेल मंत्री सतीश शर्मा व अन्य विधायक भी इसमें शामिल हुए। इसके पहले स्टेडियम में ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पद यात्रा को रवाना किया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed