फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandits will soon return home: mehbooba

कश्मीरी पंडितों की जल्द होगी घर वापसी : महबूबा

Fri, 02 Jun 2017 08:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 02 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits will soon return home: mehbooba
खीर भवानी के मेले में मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि घाटी में कश्मीरी पंडितों की जल्द घर वापसी होगी। इसके लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि माहौल जल्द ही सामान्य होंगे और विस्थापित पंडित फिर से लौटेंगे। वह गांदरबल में आयोजित क्षीर भवानी मेले में कश्मीरी पंडितों के बीच थीं। उन्होंने पंडित समुदाय के लोगों से मिलकर आश्वस्त किया कि सरकार उनके सुख-दुख में साथ है।
विज्ञापन


मेले में कश्मीरी पंडित समुदाय से मिलकर मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन कश्मीरी पंडितों के लिए मान्यता भरा है। वह दुआ मांगती हैं कि कश्मीर में अमन और खुशहाली बहाल हो और वह दिन जल्द आए, जब कश्मीरी पंडित बिरादरी के लोग ससम्मान अपने घरों को लौटें।   
विज्ञापन


श्रीनगर से 25 किलोमीटर दूर गांदरबल जिले के तुलमुला गांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी माता क्षीर भवानी का मेला लगा। देश5विदेश से आए कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने मां भवानी के दर्शन किए। हालांकि, घाटी के माहौल से इस बार भक्तों की संख्या अन्य वर्षों की तुलना में काफी कम रही। जम्मू से भी विस्थापित कश्मीरी पंडित बसों से मां क्षीर भवानी के दर्शन को पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी जिंदा है कश्मीरी भाईचारा
क्षीर भवानी मंदिर की खासियत है कि आज भी इस स्थान पर सदियों से चला आ रहा कश्मीरी भाईचारा जिंदा है। मंदिर में चढ़ने वाली प्रसाद की सामग्री इलाके के स्थानीय लोग बेचते हैं जो भाईचारे का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed