{"_id":"6a9870fbf1a8de6ce20640c5","slug":"katra-amidst-light-rain-13-000-pilgrims-paid-obeisance-to-mata-vaishno-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा: हल्की बारिश के बीच 13 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन, उत्साह से बढ़ते हुए लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा: हल्की बारिश के बीच 13 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन, उत्साह से बढ़ते हुए लगाए जयकारे
Thu, 03 Sep 2026 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:25 AM IST
सार
बुधवार शाम 6 बजे तक करीब 13 हजार भक्त पंजीकरण कराकर भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी का भवन
- फोटो : संजय शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी कटड़ा और मां वैष्णो देवी के दरबार में बुधवार को मौसम सुहाना रहा। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने पर श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए मां के जयकारे लगाए। शाम 6 बजे तक करीब 13 हजार भक्त पंजीकरण कराकर भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
हालांकि त्रिकूटा पर्वत पर छाए बादलों और खराब मौसम के चलते दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई, जिससे ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बावजूद पारंपरिक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। रेलवे स्टेशन और बाजारों में भी पूरे दिन भक्तों की चहल-पहल बनी रही। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और मौसम सामान्य होने पर हेलिकॉप्टर सेवा के जल्द सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन