दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद लतीफ भट के खात्मे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने 15 लाख रुपये के इनामी आतंकी का अंत केवल कश्मीर तक सीमित सफलता नहीं है। इससे चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ और पीर पंजाल के राजोरी-पुंछ तक आतंक का करीब अंत हुआ है।
लतीफ भट की गतिविधियां चिनाब घाटी के पहाड़ी इलाकों के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई थीं। डोडा के देसा और कोटी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, किश्तवाड़ के कश्मीर से सटे पहाड़ी इलाके और राजोरी-पुंछ का पीर पंजाल क्षेत्र आतंकवाद की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं।
लतीफ के अलग-अलग इलाकों में देखे जाने और पहचान बदलकर आतंकी गतिविधियां संचालित करने की सूचनाएं भी सामने आती रहीं। किश्तवाड़ में उसकी मौजूदगी की आशंकाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने डोडा में भी पोस्टर चस्पा कर लोगों से सूचना देने की अपील की थी, जिससे चिनाब घाटी में आतंकवाद के पुराने दौर की यादें भी ताजा हो गई थीं।
2 of 15
Kulgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वर्ष 1990 के दशक में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन एक ही जिले के हिस्सा थे। उस समय पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों के बीच आतंकियों ने कई बड़े नरसंहारों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं में लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के नाम सामने आते रहे हैं।
3 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमृत सिंह के अनुसार 14 अगस्त 1993 को किश्तवाड़ के सरथल क्षेत्र में बस से उतारकर 18 हिंदू यात्रियों की हत्या कर दी गई थी। 18 सितंबर 1994 को गंदोह के बथोली में छह युवकों की हत्या हुई। इसके बाद 15 जनवरी 1996 को बरशाला में 17 और 25 जुलाई 1996 को सरवाधार में 15 लोगों को आतंकियों ने मार डाला।
1998 में आतंकियों ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया। 19 जून को डोडा के चापनाड़ी में शादी समारोह से लौट रहे 26 लोगों की हत्या कर दी। 28 जुलाई को चन्ना-ठाकराई और सरवन क्षेत्र में हुई घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई। 20 जून 1999 को ठाठरी के लिहोता में 16 नागरिकों की हत्या कर दी गई।
5 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
वर्ष 2000 में भी आतंकियों के हमले जारी रहे। इन घटनाओं ने पूरे चिनाब क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था। चिनाब घाटी में आतंकवाद का खतरा इसके बाद भी समाप्त नहीं हुआ। 30 अप्रैल 2006 की रात डोडा के कुलहांड-ठावा क्षेत्र में आतंकियों ने 19 लोगों की हत्या कर सेना को खुली चुनौती दी। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल थी।