लोकसभा चुनाव: जम्मू से कांग्रेस उम्मीदवार रमण भल्ला का नामांकन, पति-पत्नी और आश्रित सब करोड़पति
भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस जम्मू और उधमपुर सीट पर शानदार प्रदर्शन करेगी। जनता ने केंद्र और मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा विभिन्न मोर्चों पर लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से लगातार दूसरी बार जम्मू संसदीय सीट पर लड़ रहे पार्टी प्रत्याशी रमण भल्ला ने मंगलवार को रैली से शक्ति प्रदर्शन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जम्मू के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। हरि सिंह पार्क से जिला मुख्यालय तक समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।
नामांकन के बाद समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए एआईसीसी जम्मू -कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस जम्मू और उधमपुर सीट पर शानदार प्रदर्शन करेगी। जनता ने केंद्र और मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा विभिन्न मोर्चों पर लोगों के सामने बेनकाब हो चुकी है।
भाजपा ने चुनावी बांड योजना के माध्यम से भारी संपत्ति अर्जित की है, जबकि पूरा विपक्ष मोदी सरकार के निशाने पर है। प्रत्याशी रमण भल्ला ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी की समस्याओं को हल करने के लिए वापस आएगी। भल्ला का समर्थन करने नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे।
जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन भरने के दौरान डॉ. फारूक मौजूद रहे। रैली में मनमोहन सिंह डीसीसी अध्यक्ष जम्मू शहरी, सह प्रभारी मनोज यादव, तारा चंद, मूला राम, रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी आदि शामिल हुए।
जम्मू सीट से अब तक चार निर्दलियों समेत नौ का नामांकन
जम्मू। जम्मू संसदीय सीट से अब तक चार निर्दलियों सहित नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस से रमण भल्ला, भाजपा से जुगल किशोर, बसपा से चरणजीत चरगोत्रा, जगदीश राज, एकम सनातन भारत दल से अंकुर शर्मा और निर्दलीय में शब्बीर अहमद, राज कुमार, डॉ. प्रिंस रैना और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
नेकां-कांग्रेस में सीट गठबंधन पर 2/3 का फार्मूला
भल्ला के नामांकन में नेकां अध्यक्ष के पहुंचने से साफ हो गया है कि दोनों दलों में पांच सीटों को लेकर गठबंधन हो गया है। उम्मीद है कि नेकां जम्मू और उधमपुर जबकि कांग्रेस श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग सीट को छोड़ सकती है।
इंदिरा भल्ला गहनों और कारों की शौकीन, दंपती पर बैंकों की देनदारी भीजम्मू संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला (61) निवासी त्रिकुटा नगर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं तो पत्नी गहनों और कारों की शौकीन हैं।
प्रत्याशी के दो आश्रितों के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। भल्ला पर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के ऋण की देनदारी है। पत्नी पर भी लाखों रुपये कर्ज है। प्रत्याशी का दावा है कि उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। भल्ला ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जम्मू में अपना नामांकन भरने के साथ दिए शपथ पत्र में यह जानकारी दी है।
शपत पत्र के अनुसार भल्ला की चल संपत्ति 1987284.26, पत्नी इंदिरा भल्ला की 6803663.06, आश्रित कीर्ति भल्ला की 1197754.11, आश्रित मृगेश भल्ला की 1656943.53 और आश्रित जय सिद्ध भल्ला की 91178.00 है। भल्ला के पास नकद 280000, पत्नी के पास 360000, आश्रित के पास 90000, 1700000 और 45000 हैं। इनके पास महिंद्रा स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर, पत्नी के पास सफारी और वरना कार है। भल्ला के पास 110 ग्राम तो पत्नी के पास 390 ग्राम सोना और 550 ग्राम चांदी है। एक आश्रित के पास 180 ग्राम सोना है। भल्ला 1985 में जम्मू विश्वविद्यालय से बेचलर ऑफ ला हैं।
एकम सनातन पार्टी के अंकुर को महंगी गाड़ियों का शौक, 76 लाख की मर्सिडीज खरीदी
एकम सनातन भारत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी अंकुर शर्मा महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उन्होंने 2023 में मर्सिडीज बेंज ई-क्लास 76 लाख रुपये में खरीदी है। गाड़ियों में उनके पास फॉर्च्यूनर और होंडा सिटी भी है। अलग-अलग बैंकों में 18 लाख 47 हजार रुपये जमा हैं। पत्नी के नाम पर 90 हजार रुपये जमा हैं। खुद के पास पांच तो पत्नी के पास 40 तोले सोना है। उनके पास दो कनाल जमीन है। कुल देनदारियां 1 करोड़ 36 हजार 855 रुपये हैं।