फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal election in samba anantnag baramulla and srinagar today

निकाय चुनाव तीसरा चरण, जम्मू के साथ घाटी में भी उत्साह, उड़ी में 75 फीसदी से अधिक पड़े वोट

Sat, 13 Oct 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनागर Updated Sat, 13 Oct 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
municipal election in samba anantnag baramulla and srinagar today
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव

निकाय चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को पूरी रियासत में 16.4 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जम्मू संभाग के साथ ही घाटी में भी मतदान के लिए उत्साह रहा। खास बात यह रही कि प्रमुख अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के हैदरपोरा वार्ड में भी बहिष्कार को दरकिनार करते हुए मत पड़े। उड़ी में जमकर वोट डाले गए। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने बताया कि जम्मू संभाग में 81.4 और कश्मीर में 3.5 फीसदी मतदान हुआ। घाटी में उड़ी में सबसे अधिक 75.3 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। सबसे कम श्रीनगर में 1.8 फीसदी वोट पड़े। जम्मू संभाग के बाड़ी ब्राह्मणा में सबसे अधिक 85.73 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू संभाग में केवल सांबा जिले की चार कमेटियों-बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा, विजयपुर व रामगढ़ के लिए चुनाव हुए। 
विज्ञापन


कश्मीर में अनंतनाग के मट्टन, बारामुला जिले की उड़ी तथा श्रीनगर नगर निगम के 20 वार्ड के लिए वोट पड़े। तीसरे चरण में कुल 96 वार्ड के लिए 365 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चरण में कुल 1,93,990 मतदाताओं में से साढ़े 16 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट का इस्तेमाल किया। सुबह छह से शाम चार बजे तक चले मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। तीसरे चरण में 300 मतदान केंद्र थे। इनमें से कश्मीर में 222 व जम्मू संभाग में 19 केंद्र अति संवेदनशील थे जहां अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। स्थिति पर नजर रखने के लिए माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान 16 को
श्रीनगर के एक मतदान केंद्र पर 16 अक्तूबर को पुनर्मतदान होगा। वार्ड नंबर 41 मकदूम साहिब के मतदान केंद्र संख्या नौ बछीदरवाजा में ईवीएम खराब हो गया था। यहां ईवीएम बदला नहीं जा सका, जिससे पुनर्मतदान के आदेश दिए गए। 


तीन चरणों में 41.9 फीसदी वोटिंग
सीईओ ने बताया कि पहले तीन चरणों में पूरी रियासत में 41.9 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें जम्मू में 68.4 व कश्मीर में 6.7 प्रतिशत है। आखिरी चरण का मतदान केवल कश्मीर संभाग में 16 अक्तूबर को होगा। चार चरणों में 79 निकायों के लिए होने वाले चुनाव में 17 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 1145 वार्ड के लिए 3372 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 

जिला वोटिंग (प्रतिशत)
सांबा 81.4
बारामुला 75.3
अनंतनाग 3.2
श्रीनगर 1.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed