फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah says Appointing Yasin Malik s wife as advisor to PM Pakistan s internal matter

Mushal Hussain: उमर अब्दुल्ला बोले- मुशाल को विशेष सलाहकार बनाना पाकिस्तान का आंतरिक मामला, किए ये सवाल

Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति पड़ोसी देश का आंतरिक मामला है। मुशाल हुसैन को मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण मामलों के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Omar Abdullah says Appointing Yasin Malik s wife as advisor to PM Pakistan s internal matter
पति यासीन मलिक के साथ मुशाल हुसैन मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान के नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानमंत्री की सरकार में विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। इसको लेकर सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की पत्नी की नियुक्ति पड़ोसी देश का आंतरिक मामला है। मुशाल हुसैन को मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण मामलों के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संवाददाताओं से कहा, क्या हम पाकिस्तान से सलाह करके मंत्री नियुक्त करते हैं? फिर हमें उनसे यह अपेक्षा क्यों करनी चाहिए कि वे अपने मंत्री नियुक्त करने से पहले हमसे परामर्श करेंगे? यह उनका आंतरिक मामला है और हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं चीन द्वारा लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के राहुल गांधी के बयान पर बोलने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी 
बता दें कि मुशाल ने कई वर्षों तक कश्मीर और भारत विरोधी अभियान चलाया है। उन्होंने 22 फरवरी 2009 को रावलपिंडी में अलगाववादी नेता यासीन मलिक से शादी की। दोनों की मुलाकात तब हुई जब यासीन 2005 में पाकिस्तान के दौरे पर था। मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed