रामबन में बड़ा हादसा: गुल रोड पर बस पलटने से मचा कोहराम, कंडक्टर की मौत, 25 यात्री घायल; राहत-बचाव कार्य जारी
रामबन के गुल रोड पर एक बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन जिले के गुल रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उधमपुर के पनारा निवासी कुलदीप सिंह के पुत्र आशु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आशु सिंह बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।