{"_id":"694f77cdcf44d584d8051e45","slug":"operation-sindoor-brought-severe-punishment-to-the-conspirators-said-amit-shah-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: 'बायसरन घाटी हमले को अंजाम देने वालों को सिखाया सबक, ऑपरेशन महादेव ने आतंकियों का किया अंत', अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: 'बायसरन घाटी हमले को अंजाम देने वालों को सिखाया सबक, ऑपरेशन महादेव ने आतंकियों का किया अंत', अमित शाह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के तहत की गई सटीक कार्रवाई ने आतंकियों और उनके साजिशकर्ताओं को दंडित किया, जिसके जांच नतीजे वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करेंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि बायसरन घाटी का हमला देश को झंझोड़ देने वाला था। आतंकवादी देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने और कश्मीर में शुरू हुए विकास के नए युग और पर्यटन को झटका देना चाहते थे।
तीनों आतंकियों के खिलाफ सटीक जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कठोर संदेश देने का काम किया है।
ऑपरेशन सिंदूर का अध्ययन करेंगी पूरी दुनिया की एजेंसियां
शाह ने कहा कि यह पहली आतंकी घटना है जिसमें साजिशकर्ताओं को हमने ऑपरेशन सिंदूर से दंडित किया और उनका हथियार बनकर हमले को अंजाम देने वालों पर ऑपरेशन महादेव के तहत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले की पूर्ण और सफल जांच की है जिसे पूरी दुनिया की एजेसियां आने वाले दिनों में स्टडी करेंगी। पहलगाम आतंकी हमले की जांच के नतीजे वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन