{"_id":"5b78469b42c79246730f4692","slug":"our-responsibility-is-to-promote-kashmir-in-a-positive-way-says-john-abraham","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर को लेकर लोगों में गलतफहमी, नहीं है यहां पर कोई खतरा: जॉन अब्राहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर को लेकर लोगों में गलतफहमी, नहीं है यहां पर कोई खतरा: जॉन अब्राहिम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
जॉन अब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहिम ने कहा कि यह बॉलीवुड के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि कश्मीर को पॉजिटिव तरीके से प्रोमोट करें। वह आजकल कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में अपनी फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर (रॉ) की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुलमर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए जॉन अब्राहिम ने कहा कि कश्मीर को लेकर लोगों में गलतफहमी है कि वहां खतरा हैं लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। मैं लोगों से यह कहना चाहता हूँ कि वेह यहां आये और इसे प्रोमोट करें क्यूंकि यह जगह सही में धरती पर स्वर्ग सामान है। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ आया हूं, लेकिन यहां की राजनीती को एक तरफ रखते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि यहां के लोग काफी अच्छे हैं इसलिए हम लोगों को यहां आके कश्मीर को प्रोमोट करना चाहिए। जॉन के अनुसार लोगों को ऐसी खूबसूरत जगह पर आना चाहिए, गुलमर्ग काफी खूबसूरत जगह है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के रोल पर पूछे गए एक सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं 1947 से यहां पैदा हुए हालातों से अवगत हूं। मैं सब कुछ समझता हूं, राजनीतिक प्रक्रिया से भी अवगत हूं लेकिन राजनीती को एक तरफ रखते हुए यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री की जिम्मेदारी बनती है कि हम कश्मीर के कल्चर और यहां की खूबसूरती को सकारात्मक तरीके से प्रोमोट करें। हमें कश्मीर को पोसिटिव तरीके से दिखाया जाना चाहिए और हम खासकर मैं भविष्य में इसका पूरा ख्याल रखूंगा क्यूंकि मैं खुद एक प्रोडूसर भी हूं।
विज्ञापन
इस बीच गुलमर्ग के सैंट मेरी चर्च के पास हुई प्लांटेशन ड्राइव में भाग लेते हुए जॉन ने पेड़ोों के काटे जाने पर दुख जताते हुए कहा कि यहां काफी पेड़ों की कटाई हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं और पेड़ लगाना चाहता हूं। इसके अलावा मैं यह भी अपील करता हूं कि फिल्म जगत के लोग शूटिंग के लिए यहा आये। आखिर पर यह कहना चाहता हूँ कि सर्कार से गुज़ारिश है कि यहाँ इन्फ्रास्ट्रकचार को सही किया जाए। सडकें ठीक हो और बाकी सुविधाएं भी ठीक हो।