{"_id":"6ac499e24981e97fce07e495","slug":"pakistan-backed-module-has-been-busted-by-jammu-police-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: ड्रोन-ड्रॉपिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; बेरेटा पिस्टल और ड्रग्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: ड्रोन-ड्रॉपिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; बेरेटा पिस्टल और ड्रग्स बरामद
Tue, 06 Oct 2026 12:19 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:19 PM IST
सार
अरनिया में ड्रोन-ड्रॉपिंग मामले की जांच के दौरान जम्मू पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बेरेटा पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस और करीब 500-500 ग्राम हेरोइन व अफीम बरामद की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू पुलिस ने अरनिया इलाके में ड्रोन-ड्रॉपिंग मामले की जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से इटली निर्मित बेरेटा पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और करीब 500-500 ग्राम हेरोइन व अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, निवासी त्रेवा और अजय कुमार, निवासी तलाहर के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक बेरेटा पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, करीब 500 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम मिली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने दो ड्रोन-ड्रॉपिंग खेप हासिल करने और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में होने की बात बताई है।
विज्ञापन
इस मामले में अरनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 और 29 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एफआईआर नंबर 64/2026 दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।