फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat elections held soon Jammu Kashmir, BR Sharma appointed new Election Commissioner

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में पंचायती चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा नए चुनाव आयुक्त बनाए गए

Sat, 15 Jul 2023 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 10:51 AM IST
सार

पूर्व मुख्य सचिव ब्रज राज शर्मा को चुनाव आयुक्त नियुक्त करते ही जम्मू-कश्मीर में पंचायती चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पंचायती संस्थाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा हो रहा है। 

विज्ञापन
Panchayat elections held soon Jammu Kashmir, BR Sharma appointed new Election Commissioner
जम्मू-कश्मीर चुनाव(FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व मुख्य सचिव ब्रज राज शर्मा को जम्मू-कश्मीर का चुनाव आयुक्त (एसईसी) नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एसईसी की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी और वह 65 वर्ष तक कार्यभार संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ जम्मू-कश्मीर में आगामी पंचायती चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पंचायती संस्थाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा हो रहा है। जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम, 1989 की धारा 36 की उपधारा (3) के प्रावधान में विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप राज्यपाल ने बीआर शर्मा की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


आदेश में आगे कहा गया है कि शर्मा की नियुक्ति के नियम और शर्तें सरकार द्वारा बाद में अधिसूचित की जाएंगी।  केके शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद 1 फरवरी से एसईसी का पद खाली चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed