सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People of Harsaath are still scared of the blast, police team scanned CCTV footage.

Jammu Kashmir: धमाके से अब भी सहमे हरसाथ के लोग, पुलिस टीम ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सांबा के घगवाल क्षेत्र के हरसाथ गांव में हुए धमाके के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार जांच में जुटी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी एंगल से जांच के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

People of Harsaath are still scared of the blast, police team scanned CCTV footage.
हरसाथ में पूर्व सरपंच के घर के मुख्य गेट पर लगाए बैरिकेड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

घगवाल के हरसाथ गांव में रविवार रात हुए धमाके से गांव के लोग मंगलवार को भी सहमे नजर आए। शाम को एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सूत्रों ने बताया कि घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हरसाथ गांव के पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर रविवार रात करीब 1:10 बजे विस्फोट हुआ था। इसमें घर का गेट टूट गया था। पास के दो घरों की खिड़कियों और एक जेसीसी के शीशे टूट गए थे। विस्फोट के बाद एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की थी। एफएसएल की टीम ने सैंपल भी लिए थे।

Trending Videos


मंगलवार शाम को अमर उजाला की टीम जब गांव में पहुंची तो लोगों में बस धमाके की ही चर्चा थी। इस बीच एडिशनल एसपी गारू राम, डीएसपी सुमित शर्मा, घगवाल के थाना प्रभारी आशा नंद पुलिस कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने राजपुरा का भी दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।पुलिस ने हरसाथ के ग्रामीणों के घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। गांव के मार्ग पर दुकानों पर लगे कैमरों के फुटेज भी पुलिस ने देखे। सूत्रों के अनुसार विस्फोट के मामले में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। सांबा के एएसपी टीम की अगुवाई करेंगे। पुलिस सभी एंगल पर काम कर रही है। पुलिस क्षेत्र के वाहनों की भी बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे : जयराम
पूर्व सरपंच जय राम शर्मा ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने ये सोच कर विस्फोटक गेट पर रखा होगा कि सुबह गेट खोलते समय धमाका हो जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस मोहल्ले में गश्त करती रही है। 20 वर्ष पहले ये गेट बनवाया था जो करीब सौ किलो का था। टूटे गेट को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों को चिह्नित कर रहीं
एक अधिकारी के अनुसार पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। घगवाल पुलिस थाना प्रभारी आशा नंद के अनुसार कबाड़ के दुकानदारों से भी पूछताछ की
जा रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed