{"_id":"6a8ca9371d6c0315eb0e970e","slug":"police-solved-the-theft-cases-at-two-government-schools-in-bari-brahmana-samba-news-c-427-1-ja21010-149-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने बाड़ी ब्रह्मणा के दो सरकारी स्कूलों की चोरी सुलझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने बाड़ी ब्रह्मणा के दो सरकारी स्कूलों की चोरी सुलझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों से हुई चोरियों के मामलों को पुलिस ने सफलता से सुलझा लिया। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है। मामले सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल समैलपुर और सरकारी हाई स्कूल मीण सरकार से संबंधित हैं।
बताया गया कि 21 अगस्त को सरकारी हाई स्कूल मीण सरकार के हेडमास्टर ने बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी कि किंडरगार्टन रूम का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल की संपत्ति चोरी कर ली है। शिकायत में एक 32 इंच का एलईडी/एलसीडी टीवी और एक फ्रेमलेस सीआरटी टीवी चोरी होने का उल्लेख था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी तथा मानवीय सूचना के आधार पर रोहित कुमार निवासी राजीव कॉलोनी को पकड़ लिया। पूछताछ में रोहित ने चोरी की बात कबूल की और उसकी निशानदेही पर 32 इंच की एलईडी बरामद कर ली।
वही दूसरा मामला सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल समैलपुर के प्राचार्य ने भी स्कूल से एक इन्वर्टर, एक इन्वर्टर बैटरी, एक वोल्टेज स्टेबलाइज़र और एक ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने की लिखित शिकायत थाना में दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान शिव दयाल (वार्ड नं. 06, तेली बस्ती) ने जुर्म कबूल किया और आगे उसने जुगल कुमार निवासी निली, उधमपुर का नाम बताया जो फिलहाल तेली बस्ती में रहता है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा माल जब्त कर लिया गया। घटनाक्रम में अपराध में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।