सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest was held by the BJP Mahila Morcha regarding the incident that happened with athree year old girl.

Jammu Kashmir: बिश्नाह में मासूम से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कहा- आरोपी को हो फांसी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Feb 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बिश्नाह में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और शिव सेना ने पुलिस थाने व तारा चौक पर प्रदर्शन किया।

protest was held by the BJP Mahila Morcha regarding the incident that happened with athree year old girl.
बिश्नाह में थाने के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से साढे़ तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की।

Trending Videos


कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरा जम्मू कश्मीर पीड़ित परिवार के साथ है। थाना प्रभारी राकेश सिंह जमवाल ने सभी लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है तथा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बारीकी से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को शिव सेना हिंदुस्तान ने जोरदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर प्रधान गणेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तारा चौक पर एकत्रित होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से दोषी को सीधे फांसी की सजा देने की मांग की। गणेश चौधरी ने कहा कि त्वरित न्याय और कठोर दंड अनिवार्य है। प्रदर्शन में राज कुमार गुप्ता और राकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे जिन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए कानून को और अधिक सख्त बनाने पर जोर दिया।

protest was held by the BJP Mahila Morcha regarding the incident that happened with athree year old girl.
मासूम के लिए न्याय की मांग करते शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म के आरोपी को मिले कड़ी सजा : रजनी
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता रजनी सेठी ने बिश्नाह में तीन साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया और पुलिस प्रशासन से मामले का फास्ट ट्रैक ट्रायल सुनिश्चित कर दोषियों को मृत्युदंड देने की पुरजोर अपील की। रजनी सेठी ने कहा कि जिस समाज में कन्याओं को देवी मानकर पूजा जाता है वहां ऐसी अमानवीय घटना शर्मनाक है। उन्होंने पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करे ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed