सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   republic day

खूनखराबा और सहयोग साथ नहीं चल सकते : एलजी

विज्ञापन
republic day
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम में भव्य समारोह, आतंक के खिलाफ दिया कड़ा संदेश
Trending Videos

- युवा रोजगार, पर्यटन और बुनियादी ढांचे में तेजी से आगे बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर
- नशे के खिलाफ सरकार व समाज को मिलकर लड़ना होगा





जम्मू। गणतंत्र दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कड़ा संदेश दिया कि आतंक पर अब नरमी नहीं बरती जाएगी। आतंकवाद के खिलाफ देश ने नई लाल रेखा खींच दी है। चाहे आतंकी नेटवर्क सीमा पार हो या भीतर सक्रिय हो, उसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा। खूनखराबा और सहयोग कभी साथ नहीं चल सकते और देश संसाधनों का उपयोग अपने विकास के लिए करेगा।
एमए स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एलजी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए अभियान के जरिये संदेश दिया गया कि देश की धरती पर हुआ हर आतंकी हमला सीधे देश की सुरक्षा पर हमला माना जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। आतंक और उसके समर्थन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ सरकार व समाज को मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब नया दौर शुरू हो चुका है। रोजगार अब आतंक से जुड़े लोगों को नहीं बल्कि आतंक से पीड़ित परिवारों को दिया जा रहा है। आतंक से जुड़े हर मामले की गहन जांच की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, उपायुक्त जम्मू राकेश मिन्हास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

11 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है। 2024-25 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घरों तक नल से पानी पहुंचाया गया है और शेष घरों को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जलविद्युत परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। हजारों युवाओं को रोजगार और ऋण की सुविधा दी गई है और लक्ष्य है कि लाखों युवाओं को काम मिले। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाई गई है और नियुक्तियां योग्यता के आधार पर की जा रही हैं।




रेल, सड़क और सुरंग से सफर आसान

उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर को रेल सेवा से जोड़ने का सपना पूरा हो चुका है और जम्मू के लिए अलग रेलवे मंडल को मंजूरी दी गई है। सड़कों और सुरंगों के निर्माण से जम्मू और कश्मीर के बीच आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान हुआ है। बिजली, पानी, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है।


भव्य परेड और झांकियों ने बांधा समां

समारोह में सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू कश्मीर पुलिस, एनसीसी, स्काउट गाइड और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड पेश की। झांकियों में अभियान सिंदूर, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्त जम्मू कश्मीर, सड़क सुरक्षा और श्रम के सम्मान जैसे विषयों को दर्शाया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस की डेयरडेविल्स टीम के मोटरसाइकिल करतब और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed