पुरमंडल/विजयपुर। गणतंत्री दिवस पर पुरमंडल व विजयपुर के सार्वजनिक स्थलों, सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल पुरमंडल में प्रिंसिपल वीणा गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल उत्तरवाहिनी, हायर सेकेंडरी स्कूल खड़ा मढ़ाना व बस स्टैंड पुरमंडल में पूर्व अध्यापक गोविंद राम शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय व नायब तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार सुषमा वर्मा ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। खड़ा मढ़ाना स्थित प्रीमिनेंट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रिंसिपल राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेता जयराम शर्मा, डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, पूर्व एमएलसी नूर हुसैन, बीडीसी सदस्य अरशद बेगम, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक हुसैन मोहम्मद सहित कई लोग उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। विजयपुर में एसडीएम संदीप दुबे ने सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल में तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री मनजीत सिंह, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व सरपंच विजय बाबा, पूर्व सरपंच मोहनलाल शर्मा, पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा, पीडीपी नेता अंकुश दुबे, डीडीसी सदस्य सुदर्शन सलाथिया, कांग्रेस नेता बबल गुप्त, राजान शर्मा, नेकां नेता राजेश पडगोत्रा, भाजपा नेता उधम सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद