{"_id":"652b7a19be1615c03b0974e7","slug":"rss-cheif-mohan-bhagwat-reaches-bawe-wali-mata-in-jammu-on-navratri-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सर संघ चालक: बावे वाली माता के दरबार पहुंचे मोहन भागवत, आज कठुआ में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सर संघ चालक: बावे वाली माता के दरबार पहुंचे मोहन भागवत, आज कठुआ में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित
Sun, 15 Oct 2023 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
आरएसएस सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। आज दौरे के तीसरे दिन आरएसएस प्रमुख ने जम्मू शहर में माता बावे वाली के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन
आरआरएस प्रमुख बाबे वाली माता के दरबार पुहंचे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आरएसएस प्रमुख ने जम्मू शहर में माता बावे वाली के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सरसंघचालक के प्रवास के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डॉ. भागवत रविवार की दोपहर 3.30 बजे कठुआ स्टेडियम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसमें कठुआ, सांबा, बसोहली, बिलावर के स्वयंसेवक सहभागी होंगे। इससे पूर्व कठुआ में मुखर्जी चौक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। भारत मां की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को एक कार्यक्रम में संघ स्वयंसेवकों से पर्यावरण की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और भारत की पारंपरिक परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। डॉ. भागवत ने कहा कि संगठनात्मक नेटवर्क को और अधिक फैलाया जाए। इसके साथ आरएसएस के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
डॉ. भागवत ने संघ परिवार से जुड़े संगठनों के साथ समन्वय बैठकों के साथ शाखा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। अंबफला स्थित जम्मू-कश्मीर प्रांत के संघ मुख्यालय केशव भवन में शनिवार सुबह से दोपहर तक चली समन्वय बैठकों में संघ परिवार के 38 संगठनों के 105 स्वयंसेवक शामिल हुए।
इसमें सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. भागवत ने विशेष रूप से आरएसएस की स्थापना के शताब्दी समारोह (100वें वर्ष) से पहले संगठन का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।