फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operations underway at nearly a dozen places in J-K Rajouri

जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती जिलों में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, 12 के करीब ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 29 Sep 2026 05:43 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 29 Sep 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Search operations underway at nearly a dozen places in J-K Rajouri
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजोरी, पुंछ और कठुआ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कई स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीमें पहाड़ी जिलों के दूरदराज और घने जंगलों वाले इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

राजोरी जिले में कालाकोट के पीर खाना, पोथा नरोटा और अंध गांवों तथा सुंदरबनी के ठंडा पानी और कंसर इलाकों में तलाशी ली जा रही है। वहीं कठुआ में पंजवारी, कठेरा और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है।

पुंछ के मेंढर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अपर कसबलारी, थेराटोपा, नागल गली, कलाबन और पटनीतीर इलाकों को भी अभियान में शामिल किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए संयुक्त अभियान जारी है। साथ ही इन क्षेत्रों में आतंकवादियों या किसी अन्य राष्ट्रविरोधी तत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed