फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Secretariat ready finishing touches being given to ministers' offices

जम्मू-कश्मीर: दरबार मूव की तैयारियां पूरी, सोमवार से जम्मू सचिवालय में शुरू होगा सरकारी कामकाज

Fri, 30 Oct 2026 01:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 30 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

दरबार मूव के तहत श्रीनगर सचिवालय के कार्यालय शुक्रवार को बंद हो जाएंगे और सोमवार से जम्मू सचिवालय में सरकारी कामकाज शुरू होगा। इसके लिए सचिवालय और कर्मचारियों के आवास तैयार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Secretariat ready finishing touches being given to ministers' offices
जम्मू सचिवालय में गेट पर वाहनों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के आदेश पर दरबार मूव से पहले जम्मू सचिवालय और कर्मचारियों के आवास की मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया गया है। जम्मू सचिवालय की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है और दोनों तरफ के प्रवेशद्वार के अलावा ऊपरी भाग में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


जम्मू सचिवालय में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक तरफ की कतार को फिर से प्रभावी बना दिया गया है। इसके अलावा जम्मू सचिवालय के ठीक बाहर से गुजर रहे वाहनों और आम लोगों के लिए भी मार्ग को प्रतिबंधित किया जा रहा है। शुक्रवार के बाद इस मार्ग पर आम वाहनों की एंट्री नहीं हो पाएगी। जबकि आग लोगों को गुजरने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू सचिवालय में नए मंत्रियों के कार्यालयों के लिए फर्नीचर की खरीद भी शुरू हो गई है। सचिवालय में अब तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत छह मंत्रियों के ही कार्यालय थे। जबकि अब नौ मंत्रियों के कार्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इनमें पूर्व मंत्री सतीश शर्मा के कार्यालय को भी दोबारा से दुरुस्त किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मंत्री जावेद अहमद राणा, जावेद अहमद डार और सकीना इत्तू के कार्यालयों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मिलने आने वाले लोगों के लिए तय समय में भी बदलाव नहीं किया है। आम लोगों के लिए मुलाकात का समय दोपहर एक बजे के बाद ही रहेगा।

आज श्रीनगर में बंद होंगे कार्यालय, सोमवार को जम्मू में खुलेंगे
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू ने बताया कि दरबार मूव के तहत सचिवालय समेत कैंप के सभी कार्यालय आज शुक्रवार को श्रीनगर में बंद हो जाएंगे। यह सभी कार्यालय अब सोमवार को जम्मू में खुलेंगे। दो दिन में सभी कर्मचारी और स्टाफ जम्मू पहुंच जाएगा। इसके लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और इस बारे में पहले से ही आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

कैंप कर्मचारियों के पहचानपत्र जमा
दरबार मूव के साथ जोड़े गए अतिरक्त स्टाफ से उनके पहचान पत्र जमा कर लिए गए हैं। यह कर्मचारी अब श्रीनगर में ड्यूटी नहीं दे पाएंगे। दरबार मूव के साथ सचिवालय के अलावा बाहर से करीब 50 विभागों के कर्मचारियों को कैंप के तौर पर श्रीनगर ले जाया गया था। विभागों को 10 कर्मचारी या फिर 33 फीसदी कर्मचारियों को अब जम्मू लाने की अनुमति दी गई है। खास बात यह है कि इन कर्मचारियों को यात्रा भत्ता के तौर पर 25000 रुपये प्रति कर्मचारी भुगतान किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय ने नहीं भेजी एडवांस पार्टी
विधानसभा सचिवालय के लिए इस बार एडवांस पार्टी नहीं भेजी गई है। जम्मू में पहले से मौजूद स्टाफ और निदेशक खुद सचिवालय और कर्मचारी आवास की जांच कर रहे हैं। कर्मचारी आवास की मरम्मत का जिम्मा भी जम्मू में तैनात स्टाफ के पास ही है। जबकि पहले दरबार मूव से करीब एक सप्ताह पहले एडवांस पार्टी जम्मू पहुंचती थी और यह पार्टी यहां किए जा रहे इंतजाम का आकलन करती थी और रिपोर्ट के आधार पर सुधार किए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed