{"_id":"6ad31e2bac6050e74809b433","slug":"security-forces-foiled-an-infiltration-bid-along-line-of-control-loc-in-north-kashmir-kupwara-district-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
Sun, 18 Oct 2026 06:04 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाब दिया। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है लेकिन अभी तक सेना या पुलिस की इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सीमा पार से घुसपैठ का यह प्रयास शनिवार तड़के केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में किया गया। सीमा पर तैनात सतर्क जवानों ने एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश होती देखकर जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आतंकियों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ देर हुई गोलीबारी में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन