फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven animals killed, three injured after being hit by vehicles on the Ring Road.

Jammu News: रिंग रोड पर वाहनों की चपेट में आने से सात पशुओं की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Seven animals killed, three injured after being hit by vehicles on the Ring Road.
मरालिया गुजर बस्ती के पशु पालक के 10 पशु हादसे से प्रभावित
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने प्रशासन से पीडि़त को सहायता देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड से सटे गांव मरालिया के पास वीरवार सुबह पांच बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें वाहनों की चपेट में आने से सात पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पशु घायल हो गए।
हादसे के दौरान रिंग रोड से गुजर रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे कार चालक को मामूली चोटें आईं पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद रिंग रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही मीरां साहिब पुलिस व नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी के सहयोग से सड़क पर बाधित यातायात को सुचारु करवाया तथा हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मरालिया गुजर बस्ती के रहने वाले नजीर अहमद के पशु रिंग रोड पर आए थे। सुबह के समय अंधेरा होने पर राय मोड की और जाते समय एक डंपर की चपेट में सड़क पर मौजूद पशु इसकी चपेट में आने पर सात पशु मारे गए। पीछे आ रहे कार चालक को मृत पशुओं के नहीं देख पाने पर आगे जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने पर कार क्षतिग्रस्त होने के साथ कार चालक को भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीर अहमद ने बताया कि पशु रिंग रोड पर कब आ गए पता नहीं चला। हादसे के बाद जानकारी मिलने पर वहां पहुंचा। तब तक सात पशु मारे जाने के साथ तीन वहां पर घायल अवस्था में पड़े मिले। बाद में उनके उपचार के लिए वेटनरी अस्पताल आरएस पुरा में भेजा गया।
गांव मरालिया के नंबरदार शक्ति रामपाल ने कहा कि नजीर के दस पशु थे। हादसे में सात मारे गए और तीन घायल हो गए। उन्होंने सरकार से नजीर अहमद की सहायता करने की मांग की ताकि कुछ राहत मिल सके।

मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर हादसे के बाद मौके पर से डंपर चालक के भाग जाने पर पुलिस तलाश कर कानूनी कार्रवाई करे ताकि नजीर अहमद को राहत मिल सके। इस दौरान तहसीलदार चंद्र शेखर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और रिपोर्ट जिला आयुक्त को भेजने के लिए कहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हादसे को लेकर भी संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed