{"_id":"6a91f60ce21399d23e08284b","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-998425-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश स्तर की क्रिकेट स्पर्धाओं में प्रशिक्षित \nनिर्णायक और स्कोरर निभाएंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश स्तर की क्रिकेट स्पर्धाओं में प्रशिक्षित निर्णायक और स्कोरर निभाएंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार दिन में 32 अधिकारियों को दिया तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण
- जिला व प्रदेश स्तर पर बेहतर संचालन में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट निर्णायक और स्कोरिंग क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को जेकेसीए हॉस्टल मैदान में संपन्न हुआ। समापन समारोह में विभाग और जेकेसीए के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से बातचीत कर क्रिकेट प्रतियोगिताओं के संचालन में इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्रिकेट मुकाबलों में निर्णायकों और स्कोरर की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अधिकारियों की एक मजबूत टीम तैयार करना है। प्रशिक्षण में 20 शारीरिक शिक्षा मास्टर (पीईएम), शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) और आरईके ने निर्णायक वर्ग में हिस्सा लिया। 12 प्रतिभागियों ने स्कोरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जेकेसीए की ओर से प्रशिक्षण के लिए अनुभवी विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीसीसीआई पैनल स्कोरर अश्वनी कुमार ने स्कोरिंग का प्रशिक्षण दिया। जेकेसीए पैनल के निर्णायक उदयवीर अंथल ने निर्णायक वर्ग के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा में सैद्धांतिक जानकारी देने के साथ मैदान पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके अलावा उनकी योग्यता जांचने के लिए आकलन भी किया गया। शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता राजेश धर और शारीरिक शिक्षा शिक्षक जगतार सिंह ने क्रमश: निर्णायक और स्कोरिंग प्रशिक्षण के विभागीय समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। समापन समारोह में जेकेसीए के कार्यकारी अध्यक्ष देश रतन दुबे, सचिव विवेक खजूरिया और क्रिकेट सलाहकार समिति की सदस्य मीनू सिंह सलाथिया ने प्रतिभागियों से बातचीत की।