सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: युवराज ने 100 मीटर दौड़ और विशाल ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
sports news
जेयू में जारी एथले​क्टिस प्रतियोगिता में दौड़ के दौरान ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंतर जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिश्नाह और डंसाल जोन का दबदबा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से अंतर जोनल जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बॉयज) का आयोजन किया गया। रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रैक पर मुकाबले हुए। इनमें 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न जोन का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता में जोन बिश्नाह का दबदबा दिखा। कुल पांच पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल रहे। युवराज सिंह ने अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ और विशाल प्रताप ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। डंसाल जोन ने भी पांच पदक जीते। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। रुद्रा रंजन ने अंडर-14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। जोन जम्मू ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमदम
अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिश्नाह के युवराज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। गांधीनगर के अकमल महमूद ने रजत तो चौकी चाैरा के अंशु कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 में जम्मू के तौय्यब शाद ने स्वर्ण पदक जीता। अरनिया के अर्जुन जवालिया ने रजत पदक तो सतवारी के मोहम्मद शोएब खान ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में जम्मू के अरुण दत्ता ने स्वर्ण, बिश्नाह के अकमल महमूद ने रजत और भलवाल के अंशु कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 की 400 मीटर दौड़ में जोन जम्मू के मोमिन मिर्ला ने स्वर्ण पदक जीता। डंसाल के अक्षल सिंह परिहार ने रजत और मढ़ के जतिन कुमार ने कांस्य पदक जीत। अंडर-14 में डंसाल के रुद्रा रंजन ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू के आदित्य मन्हास ने रजत पदक तो भलवाल के सिद्धांत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 के 300 मीटर दौड़ में जोन अखनूर के तनिष ने स्वर्ण पदक, खौड़ के अरुण शर्मा ने रजत पदक और सतवारी के योगेश ने कांस्य पदक जीता।

-----
गांधीनगर के जीशान ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण
अंडर-14 के डिस्कस थ्रो में जोन गांधीनगर के जीशान अली ने स्वर्ण पदक, सतवारी के जशनदीप सिंह ने रजत और अखनूर के अर्नव मंगोत्रा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में बिश्नाह के विशाल प्रताप ने स्वर्ण पदक, डंसाल के सादत-उल-इस्लाम ने रजत और मीरां साहिब के अंगद सैनी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 ट्रिपल जंप स्पर्धा में सतवारी के विशाल कुमार ने स्वर्ण पदक, बिश्नाह के अजीत सिंह ने रजत और डंसाल के कृष्ण सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में मीरां साहिब के सचिन चिब ने स्वर्ण, बिश्नाह के कृष्ण शर्मा ने रजत तो डंसाल के आर्यन शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed