जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धक्का-मुक्की: एनएचएम कर्मचारियों के मुद्दे पर भाजपा विधायकों के विरोध के कारण हंगामा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने नारेबाजी की। इस दौरान आपस में धक्का-मुक्की भी हुई।
विस्तार
NHM कर्मचारियों ने पूरे J&K में विरोध प्रदर्शन किया है और वे नौकरी की पॉलिसी, नौकरी की सुरक्षा, रिटायरमेंट के फायदे, सामाजिक सुरक्षा, EPF कवरेज और अन्य लंबित मुद्दों की मांग कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सात दिन का ऑटम सेशन आज शुरू हुआ।
विधानसभा के 7 दिन के सेशन के पहले दिन विरोध कर रहे भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा कि "हमारे मंत्री किसी भी मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन ये लोग सुनने को तैयार नहीं हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा विधायकों का असली चेहरा देखें, जो नहीं चाहते कि जन-कल्याण के काम हों।"
दरअसल, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) सुनील शर्मा की अगुवाई में विपक्षी विधायकों ने NHM कर्मचारियों और जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र शासित प्रदेश (UT) की विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया।#WATCH | Srinagar | Uproar and scuffle in J&K Assembly as BJP legislators protest in the House over the issue of NHM employees; CM Omar Abdullah continues to speak in the House amid uproar
NHM employees have protested across J&K, demanding a job policy, job security, retirement… pic.twitter.com/V8Y0sjxHTL — ANI (@ANI) September 21, 2026
NHM कर्मचारियों ने नौकरी से जुड़ी पॉलिसी, नौकरी की सुरक्षा, रिटायरमेंट के फायदे, सामाजिक सुरक्षा, EPF कवरेज और अन्य लंबित मुद्दों की मांग को लेकर पूरे J&K में विरोध प्रदर्शन किया है।
वे यह भी कहते हैं, "विधानसभा में विधायक आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं और संसाधनों की बर्बादी करते हैं। वहां से लोगों के फायदे का कोई फैसला नहीं निकल रहा है। हम उन्हें चाहे वह नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या विपक्ष यह याद दिलाने आए हैं कि लोगों के मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
#WATCH | Srinagar, J&K | Police detains J&K Apni Party leaders protesting outside the Civil Secretariat in Srinagar https://t.co/9P7LhGF7F7 pic.twitter.com/hUdqgjvpGx
— ANI (@ANI) September 21, 2026