कश्मीर पर अमेरिका का बदला रुख!: सीएम उमर से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर- ट्रैवल एडवाइजरी पर करेंगे विचार
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर भारत-अमेरिका संबंधों और जम्मू-कश्मीर के साथ सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। गोर ने कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी पर पुनर्विचार करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा
सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र बेहद खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समय-समय पर अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के लिए जारी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करता है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को लेकर जारी मौजूदा सलाह पर भी पुनर्विचार किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे पर आगे समीक्षा की जाएगी।
सुरक्षा में सुधार को लेकर अमेरिका ने दिए संकेत
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बेहतर होती रहीं तो अमेरिका की यात्रा सलाह में बदलाव की संभावना बन सकती है। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मौजूद संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी पर्यटक यहां आना पसंद कर सकते हैं।
उमर अब्दुल्ला से हुई अहम बैठक
श्रीनगर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
उमर अब्दुल्ला ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के साथ किस तरह सहयोग बढ़ा सकता है।
पुराने मुद्दों को बातचीत से सुलझाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े कुछ पुराने और विरासत में मिले मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच आने वाले वर्षों में संबंध और मजबूत होंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी और इसमें अमेरिकी राजदूत तथा वॉशिंगटन के साथ-साथ नई दिल्ली में भारत सरकार के स्तर पर भी चर्चा होगी।
दो दिवसीय दौरे पर हैं अमेरिकी राजदूत
सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। अपने दौरे के अगले चरण में वह गुरुवार को लद्दाख जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हुई बैठक सौहार्दपूर्ण रही और दोनों पक्ष आगे भी संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।
J&K CM Omar Abdullah tweets, "It was a pleasure to receive US Ambassador to India Sergio Gor in Srinagar today. We had a very good conversation about the possibilities that exist to widen & deepen the engagement between J&K & the United States of America, particularly in areas… pic.twitter.com/q4aCxpFnBz— ANI (@ANI) August 19, 2026
कश्मीर की खूबसूरती से हुए रूबरू
#WATCH | J&K: US Ambassador to India, Sergio Gor enjoys a shikara ride at Dal Lake in Srinagar. pic.twitter.com/tMMJvT2vQ3
सर्जियो गोर का शिकारा सफर उनके जम्मू-कश्मीर दौरे का आकर्षण रहा। डल झील की शांत फिजाओं और खूबसूरत वादियों के बीच उन्होंने कश्मीर की प्रसिद्ध पर्यटन संस्कृति को करीब से देखा।