Vande Bharat Express: भारत माता की जय के साथ जम्मू पहुंची वंदे भारत, कटड़ा से बड़गाम के लिए होगा आज ट्रायल
वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को जम्मू पहुंची, और आज कटड़ा से बड़गाम के लिए ट्रायल होगा, जिससे यात्रा को और सुगम बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

विस्तार
वंदे भारत कटड़ा और श्रीनगर के बीच चलने जा रही है। शनिवार को ट्रायल कटड़ा से बड़गाम के लिए होगा। शुक्रवार वंदे भारत दोपहर तीन बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर करीब 15 मिनट तक रुकी। इसके बाद कटड़ा के लिए रवाना हुई।आज कटड़ा से बड़गाम के लिए शनिवार को ट्रायल होना है। जैसे ही टे्रन रेलवे स्टेशन पर रुकी तो पुलिस की निगरानी में रही। इस दौरान रेलवे अधिकारी भी टे्रन से उतरे और लोगों ने भी वंदे भारत को करीब से निहारा। लोगों ने जय भारत माता के नारे भी लगाए। इस दौरान सुरक्षा रही।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि रेल में आने वाले लोगों को श्रीनगर पहुंचना आसान होगा। यात्रा से समय की बचत होगी। पूरे भारत से लोग यहां पर पहुंच सकेंगे। अब टे्रन जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना हो रही है। जम्मू कश्मीर के लिए टे्रन में चार फीचर जोड़े गए हैं। जो यात्रा को आरामदायक बनाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन ने चेनाब रेलवे ब्रिज पार किया, ट्रायल रन शुरू
भारतीय रेलवे ने आज श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया। यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चेनाब रेलवे ब्रिज से होकर गुजरेगी।nवंदे भारत ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यह ट्रेन अंजी खड़ ब्रिज से भी गुजरेगी, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रायल रन से ट्रेन की क्षमता और सुविधाओं का परीक्षण किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बनाएगी। इस ट्रायल रन के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही और स्थानीय लोग ट्रेन को देख कर उत्साहित नजर आए।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Visuals of Vande Bharat train crossing the world's highest railway bridge Chenab Rail Bridge
— ANI (@ANI) January 25, 2025
Indian Railways today started the trial run of the first Vande Bharat train from Shri Mata Vaishno Devi Railway Station Katra to Srinagar. The train will also… pic.twitter.com/6IgVfxCgYk