फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jamtara Bank Officer KYC Update APK File Screen Sharing Cyber Fraud Four Accused Arrested

जामताड़ा: बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 12 सिम बरामद

Fri, 16 Oct 2026 06:54 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 16 Oct 2026 06:54 PM IST
सार

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को केवाईसी अपडेट, बिजली बिल और अन्य सेवाओं के नाम पर निशाना बनाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, एक टैब और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Jamtara Bank Officer KYC Update APK File Screen Sharing Cyber Fraud Four Accused Arrested
साइबर अपराध

विस्तार

साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक टैब और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में साइबर डीएसपी अमित रविदास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
पुलिस ने बताया कि एसपी शंभू कुमार सिंह को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस पुलिस टीम ने पिंडारी रेलवे फाटक के आगे रेलवे की जमीन पर बने एक क्षतिग्रस्त मकान में छापेमारी की और वहां से चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनीत कुमार दास, कपिल दास, सीतेश्वर दास और तनवीर अंसारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड: लोहरदगा में एआई तस्वीर से उपजा विवाद…दो गांव आमने सामने; ट्रैक्टर से जोता खेल मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन शेयर करवाकर करते थे ठगी
पुलिस जांच के अनुसार, ये सभी आरोपी कथित तौर पर बैंक अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी केवाईसी अपडेट, ई-चालान, बिजली बिल, गैस पाइपलाइन और पानी कनेक्शन के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद आरोपी पीड़ितों को मोबाइल पर एपीके फाइल भेजते थे और व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर करवाकर उनके बैंक खातों से संबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड: कॉलेजों की बदलेगी तस्वीर, डिजिटल क्लासरूम से आधुनिक लैब तक मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

इस संबंध में जामताड़ा के साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed