{"_id":"6ad21bccf648d5cd290997ba","slug":"kairo-gopalganj-mahuwari-village-dispute-ai-image-football-ground-land-controversy-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: लोहरदगा में एआई तस्वीर से उपजा विवाद…दो गांव आमने सामने; ट्रैक्टर से जोता खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: लोहरदगा में एआई तस्वीर से उपजा विवाद…दो गांव आमने सामने; ट्रैक्टर से जोता खेल मैदान
Fri, 16 Oct 2026 06:13 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:13 PM IST
सार
एआई से बनाई गई कथित आपत्तिजनक तस्वीर ने दो गांवों के बीच तनाव बढ़ा दिया। कैरो थाना क्षेत्र में महुवरी और गोपालगंज के ग्रामीण खेल मैदान में लाठी-डंडे और टांगी लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित गोपालगंज गांव के खेल मैदान को लेकर शुक्रवार को दो गांवों के ग्रामीणों के बीच गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया। महुवरी और गोपालगंज गांव के सैकड़ों लोग अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडे और टांगी लेकर मैदान में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे वहां रणक्षेत्र जैसा माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस की त्वरित तत्परता से समय रहते बड़ी घटना होने से टल गई।
एआई तस्वीर से बढ़ा तनाव
विवाद के पीछे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर मुख्य कारण बनी। गोपालगंज गांव के खेल मैदान में गुरुवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया था, जिसमें महुवरी गांव के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। आरोप है कि गोपालगंज के कुछ युवकों ने एआई का उपयोग करके महुवरी के कुछ खिलाड़ियों के सिर से बाल गायब कर दिए और उनकी तस्वीर इंटरनेट पर प्रसारित कर दी। इस घटना से महुवरी गांव के लोग अत्यधिक आक्रोशित हो गए और उन्होंने शुक्रवार को ट्रैक्टर लाकर खेल मैदान की जोताई कर दी।
खेल मैदान पर पुराना विवाद
मैदान की जोताई किए जाने की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। महुवरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान की भूमि उनकी है, जबकि गोपालगंज के ग्रामीण उस जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इस भूमि को लेकर दोनों गांवों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इससे पूर्व भी इस खेल मैदान के संबंध में महुवरी और गोपालगंज के निवासियों के मध्य कई बार हल्का-फुल्का विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने कराया मामला शांत
कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार, एसआई अमित कुमार मुर्मू, एएसआई रंजन सिंह, गुड्डू शर्मा तथा दिलीप सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस दल ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत करके मामला शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। खेल मैदान की भूमि को ट्रैक्टर से जोतने की शिकायत की जांच की जा रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
आला अफसर रखे हैं नजर
प्रशासन अंचल कार्यालय से इस भूमि के विषय में जानकारी ले रहा है।आला अफसर मामले पर नजर रखे हुए हैं। अंचल अमीन दिनेश कुमार ने बताया कि खेल मैदान की यह भूमि अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है। यह जमीन महुवरी मौजा के अंतर्गत खाता संख्या 135 और प्लॉट संख्या 105 के रूप में अंकित है।