फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Pukar Sinha Withdraws Nomination NDA JDU Support Saran Teacher Seat

बिहार में चुनाव है: एनडीए के लिए राहत की बड़ी खबर, आरएमएल नेता ने उम्मीदवारी छोड़ी; सिन्हा बने हुए थे मुसीबत

Fri, 16 Oct 2026 04:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 16 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सारण शिक्षक निर्वाचन सीट को लेकर चल रहा विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। जदयू प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे रामपुकार सिन्हा ने नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। उनके साथ आए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने भी एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही।
 

विज्ञापन
Ram Pukar Sinha Withdraws Nomination NDA JDU Support Saran Teacher Seat
रामपुकार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के भीतर चल रहा विवाद सुलझता नजर आ रहा है। सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी के विरोध में निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा आरएलएम के नेता रामपुकार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पटना में विधायकों के साथ सामने आए रामपुकार सिन्हा
पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों के साथ पत्रकारों के सामने आए रामपुकार सिन्हा ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान विधायकों ने स्पष्ट किया कि सारण सीट के अलावा विधान परिषद की बाकी सात सीटों पर भी उनका समर्थन एनडीए और जदयू के प्रत्याशियों को ही रहेगा। इस घोषणा को गठबंधन के भीतर जारी मतभेदों को दूर करने की दिशा में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
विज्ञापन


जदयू प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उतरे थे सिन्हा
दरअसल, सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर जदयू प्रत्याशी के विरोध में रामपुकार सिन्हा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उनके इस कदम से एनडीए के भीतर राजनीतिक असहजता पैदा हो गई थी। अब नामांकन वापस लेने की घोषणा के बाद इस सीट पर गठबंधन के भीतर विरोध की स्थिति बदलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से निष्कासन के बाद आया नया घटनाक्रम
गौरतलब है कि बगावत के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने कुछ दिन पहले रामपुकार सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब उनके नामांकन वापस लेने की घोषणा और विधायकों के साथ सामने आने के बाद बिहार की सियासत में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, नामांकन वापसी की औपचारिक स्थिति की पुष्टि संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया से ही होगी।

खबर अपडेट हो रही है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed