सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress demands new State President leaders fight among themselves

झारखंड कांग्रेस में सतह पर उभरकर आई गुटबाजी, कार्यालय में हुई धक्का-मुक्की और नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 09 Jun 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Congress demands new State President leaders fight among themselves
राहुल गांधी के साथ डॉ. अजय कुमार (फाईल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कांग्रेस में चल रहे अंतर कलह का एक नमूना झारखंड के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देखने को मिला। कभी एक साथ पार्टी का नारा बुलंद करने वाले नेताओं के दो धड़े शुक्रवार को आपस में ही भिड़ गए। इस विरोध के पीछे का मुख्य कारण था लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार। विरोधियों की मांग थी कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की जगह किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। इस दौरान मुख्यालय परिसर में उन्होंने धक्का-मुक्की और तोड़-फोड़ तो किया ही, साथ ही डॉ. अजय गो बैक और मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे।

Trending Videos


दरअसल शुक्रवार को दोपहर दो बजे से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी जिलाध्यक्षों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक का कार्यक्रम रखा गया था। बैठक से पहले करीब डेढ़ बजे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कई कार्यकर्ता जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। । 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय नहीं आए। जब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें भी विरोधी उपर जाने से रोकने लगे। इसके जवाब में पार्टी के अन्य नेता विरोधियों को सीढ़ियों से हटाने लगे। फिर दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरु हो गई। इस शोर-शराबे के बीच आरपीएन सिंह ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे के बाद वो उनकी बात सुनने को तैयार हुए। आरपीएन सिंह ने आश्वासन दिया कि वे उनकी भावनाओं से कांग्रेस आलाकमान को अवगत कराएंगे। फिर इसके बाद विरोधियों ने उन्हें पार्टी कार्यालय के ऊपरी तल्ले पर चढ़ने दिया। निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद समीक्षा बैठक शुरू हो पाई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed