फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-hemant-soren-mines-minerals-amendment-bill-protest

झारखंड: ‘खनिज हमारे, हक हमारा... दिल्ली क्यों तय करे?’ संसद में बिल पास होने पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला

Thu, 13 Aug 2026 07:29 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Aug 2026 07:29 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसद में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक पारित होने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे झारखंड के साथ अन्याय बताते हुए केंद्र पर राज्य के खनिज अधिकार कमजोर करने का आरोप लगाया और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
jharkhand-hemant-soren-mines-minerals-amendment-bill-protest
सीएम हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संसद में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक पारित होने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे झारखंड के साथ अन्याय बताते हुए केंद्र सरकार पर जल्दबाजी में विधेयक पारित कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिजों पर राज्य के अधिकारों का फैसला दिल्ली में नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खनिज झारखंड के हैं तो राज्य के अधिकारों का निर्धारण केंद्र सरकार क्यों करे?

विज्ञापन

सोरेन ने चेतावनी दी
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधेयक के जरिए खनिज संपदा वाले झारखंड के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में यह विधेयक पारित कर राज्य के हाथ-पैर बांधने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरेन ने चेतावनी दी कि विधेयक के खिलाफ झारखंड में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।



ये भी पढ़ें- 'आजकल नरेंद्र मोदी रात में सोते नहीं हैं': राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, RSS को लेकर कही यह बात

राज्य के राजस्व पर असर पड़ सकता है
मुख्यमंत्री के मुताबिक, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के प्रभाव से राज्य के राजस्व पर असर पड़ सकता है। इसका सीधा प्रभाव झारखंड सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर पड़ेगा और कई योजनाएं बंद होने के कगार पर पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed