झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितता केस में CID का शिकंजा, आदित्य पांडे समेत 7 की तलाश में कई जिलों में छापेमारी
झारखंड में JPSC-JSSC अनियमितता मामले की जांच कर रही CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। आदित्य पांडे समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट तामिला के लिए कई जिलों में छापेमारी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीआईडी की टीम ने आदित्य पांडे समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जारी वारंट का तामिला कराने के लिए कई जिलों में छापेमारी की।
जांच के दौरान सीआईडी ने बरामद ओएमआर कार्बन कॉपी की क्रॉस-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाने का काम किया जा रहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें- झारखंड: ‘खनिज हमारे, हक हमारा... दिल्ली क्यों तय करे?’ संसद में बिल पास होने पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला
सीआईडी की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।