{"_id":"6557710f029b68254e071a67","slug":"jharkhand-one-crpf-jawan-has-lost-his-life-two-others-were-injured-in-an-ied-blast-in-chaibasa-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चाईबासा में IED ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चाईबासा में IED ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो अन्य घायल
एएनआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Nov 2023 07:26 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। इस वक्त सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था।
विज्ञापन
CRPF
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। इस दौरान दो अन्य घायल भी हुए हैं। एसपी चाईबासा ने बताया कि घायलों को निकालकर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शुक्रवार को एक 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) के जरिए विस्फोट को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। इस वक्त सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था। घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखर ने बताया कि उपचार के दौरान उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम में तीन आईईडी का पता लगाया
इस बीच सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक आईईडी का वजन पांच किलोग्राम था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।